DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी घायल करकाभाट के पास हुआ हादसा

बालोद। बालोद से धमतरी मार्ग पर दोपहर 3 बजे एक सड़क हादसे में पति पत्नी घायल हो गए। जो कि ग्राम नर्मदा गुरुर ब्लॉक के रहने वाले हैं। पति भीखम साहू उम्र 32 वर्ष व पत्नी सावित्री बाई साहू उम्र 33 वर्ष है। दोनों अपने लगभग 2 साल के बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर बालोद की ओर ग्राम टेकापार, लाटाबोड़ जा रहे थे। इस बीच करकाभाट के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गए। दोनों बीच सड़क पर घायल पड़े रहे। पति का पैर बुरी तरह से फैक्चर हो गया था पत्नी भी बेहोश थी। सड़क पर बच्चा बिलखते रो रहा था। जिसे राहगीरों ने देखा। फिर उन्हें एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पत्नी की बड़ी बहन अस्पताल पहुंची और बच्चे को संभाली। घटना में दोनों को गंभीर चोट आई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को राजनांदगांव रेफर किया। बताया जाता है कि बाइक चालक पति शराब के नशे में भी था। अब यह हादसा क्या स्वयं बाइक चालक की लापरवाही से हुआ या किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें गलत साइड में आकर टक्कर मारी,यह जांच का विषय है। घटना के वक्त कोई नहीं था। आसपास के राहगीर भी घटना के बाद पहुंचे।

You cannot copy content of this page