DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ऐसा क्या हुआ कि बालोद के युवा कांग्रेस के लोग निकल पड़े मशाल लेकर देखिये तस्वीर? क्या है वजह?

बालोद।यह नजारा बालोद शहर की शाम की सड़कों का है जहां युवा कांग्रेस का कार्यकर्ता व नेता मशाल लेकर घूमते रहे। यह मशाल रैली तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में और संसद का शीतकालीन सत्र रद्द करने के खिलाफ था। भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आदेशानुसार जिला युवा कांग्रेस बालोद के अध्यक्ष नरुल्ला खान के नेतृत्व में अपने हक की आवाज बुलंद करने वाले किसानों के समर्थन में आज मशाल रैली का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से चंद्रेश हिरवानी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद ,विकास चोपड़ा अध्यक्ष नगर पालिका बालोद, बंटी शर्मा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी बालोद राजू टोप शर्मा उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस बालोद नरेंद्र देशलहरा विधानसभा अध्यक्ष बालोद, हरीश साहू विधानसभा अध्यक्ष डौंडीलोहारा, रिखी साहू, पवन सिन्हा, दिनेश्वर साहू, मनीष पाठक, मनीष देवांगन, राजा रजक, विवेक पांडे,कुलदीप यादव,शुभम मिश्रा, अवधेश सिंह,अनीश खान, कमलेश श्रीवास्तव,अनिल यादव ,कमलेश सिंह टाक,डोमेन्द्र साहसी, मनीष सेन ,पारितोष हंसपाल,एवं एनएसयूआई ,युवा कांग्रेस के साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

You cannot copy content of this page