DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सामान्य प्रेक्षक और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण

मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को विधानसभा आबंटित
करने की कार्यवाही पूरी की गई

बालोद।
सामान्य प्रेक्षक श्री केशवेंद्र कुमार और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से मतदान दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों का विधानसभा क्षेत्र आबंटन की कार्यवाही पूरी की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page