DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की आप ने, दिल्ली में बैठक के बाद चौरेल के घनश्याम चन्द्राकर को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष, 24 विस की मिली जिम्मेदारी

बालोद। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता एवं किसान नेता दाऊ घनश्याम चन्द्राकर निवासी चौरेल को पार्टी के प्रदेश प्रभारी व मंत्री गोपाल राय ने प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर चौबीस विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास पर छत्तीसगढ़ के आप नेताओं की बैठक आहूत कर आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। जिसके बाद मंत्री गोपाल राय ने दाऊ घनश्याम चन्द्राकर को प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी है।


नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्राकर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल,प्रदेश प्रभारी गोपाल राय तथा प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेन्डी ने मुझ जैसे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। मेरी कोशिश होगी कि उनके भरोसे पर खरा उतर सकूं। श्री चन्द्राकर ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस व भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास टूट चुका है। छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ कांग्रेस और भाजपा ने हमेशा धोखा किया है। प्रदेश के लोगों की निगाह अब नए विकल्प आम आदमी पार्टी की तरफ है।दिल्ली में जिस तरह अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने काम की राजनीति की शुरुआत कर देश में नया इतिहास रचा है,उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली,पानी व मूलभूत जरुरतों पर काम करने की आवश्यकता है।
प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेन्डी,यूथ विंग अध्यक्ष तेजेन्द्र तोडकर,दल्ली राजहरा नगर पालिका उपाध्यक्ष सन्तोष देवांगन,हरेश चक्रधारी,दीपक आरदे ,शंकर बंजारे, सन्तोष साहू, नर्सिग साहू, शिसुपाल, याद राम , देवधर, विनय गुप्ता, राकेश साहू, जितेंद्र साहू, कमलेश सिन्हा, मनीराम साहू, निर्भय निषाद, गोपाल साहू, बाबूलाल देशमुख, भीष्मपितामह साहू सेवन्त साहू, मधुसूदन साहू थानसिंह साहू, देवल, गिरधर, जागेश्वर, पनम गजीर, कुशल , भगवत भूषण, बसन्त निषाद, बालक साहू, डॉ गुमान साहू, श्री राम, सुशील चक्रवर्ती, गुणवंत साहू , अमृत लाल, उमेश देवांगन , कमलेश ठाकुर , जितेंद्र साहू राजेंद्र साहू, कृष्ण पटेल, युगल किशोर रात्रे, रूदेसवर साहू, दिनेश देशमुख, दानिराम झरिया महेंद्र साहू, कामता भंडारी, अनेश सूर्यवंशी, भागवत देशमुख , बीरेंद्र देवांगन , डरासिंह पटेल, वेदभाई, नारायण राव , बिशेसर सिन्हा , कोमल साहू, सुदर्शन पटेल जीवन साहू ओमप्रकाश, ओमनारायण, तेज राम साहू, ईश्वर लाल , बड़कू लाल कुशवाहा, भागवत मानिकपुर, गौतम चन्दकर, बिन्दू रावटे प्रकाश दहीवेले उमाकांत साहू एवं तमाम कार्यकर्तायो .ने शुभकामनाएं दी है।

You cannot copy content of this page