बड़ी खबर – पलटी तेज रफ्तार कार, पांच घायल, देखिये घायलों की तस्वीरें, धमतरी में चल रहा इलाज



क्षतिग्रस्त कार

बालोद/गुरुर। गुरुर ब्लॉक के धनोरा बटालियन से कुछ दूर पहले कपरमेटा गांव के मोड़ के पास मंगलवार की शाम 5 बजे एक तेज रफ्तार कार पलट गई। जिसमें सवार 5 लोगों को चोंट आई है। घायलों का नाम पता नही चल पाया है।

सभी घायल अवस्था में निजी गाड़ी से पहले गुरुर अस्पताल गये थे। फिर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कार क्रमांक सीजी 07 एएम 5258 डौंडी से उसरवारा जा रही थी। इस दौरान कपरमेटा मोड़ के पास चालक ने बैलेंस खोते हुए तीन-चार पलटी खाते हुए कार रोड किनारे जाकर गिरी और सीधे खड़ी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी।

जब तक 108 आई घायल निजी गाड़ी से शासकीय अस्पताल गुरुर पहुंच गए थे। घटना में कार चालक ठेकवाडीह व 3 युवती व एक महिला उसरवारा निवासी बताए जा रहें हैं।

घायलों का नाम अभी अज्ञात है, पुलिस थाने में भी किसी ने देर शाम तक सूचना नही दी है।

You cannot copy content of this page