DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 29 अक्टूबर को भर्ती परीक्षा आयोजित

बालोद।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 29 अक्टूबर 2023 को बालोद जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। संयुक्त कलेक्टर एवं व्यापम के नोडल अधिकारी श्री योगेन्द्र श्रीवास ने बताया कि इसके अंतर्गत सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर) कार्यालय सहायक/सामान्य सहायक/समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) के पदों के लिए भर्ती परीक्षा रविवार 29 अक्टूबर को सुबह 10 से 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी तरह कनिष्ठ प्रंबधक(2)/ कनिष्ठ प्रबंधन संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ/मुख्य लेखापाल)/उप प्रबंधक/ सहायक प्रबंधक भर्ती परीक्षा द्वितीय पाली दोहपर 02 बजे से 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा 29 अक्टूबर को जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा भर्ती परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी उपाय सुनिश्चित की गई है। इसके लिए परीक्षा केंद्रवार प्रेक्षकों की भी नियुक्ति कर दी गई है।

You cannot copy content of this page