DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़-स्कूल से बैटरी चुराने वाले दो नाबालिग सहित एक आरोपी पकड़ाया, गुरुर पुलिस को मिली सफलता


बालोद/गुरुर। गुरुर ब्लाक के ग्राम मोखा हाई स्कूल से अक्टूबर में कंप्यूटर क्लास का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने बैटरी पार कर ली थी। जिसमें पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। इस बीच आज 2 महीने बाद मामले में पुलिस को सफलता मिल गई। मोखा के ही रहने वाले एक आरोपी देवेन्द्र सिन्हा व अन्य दो नाबालिगों को पकड़ा गया। हालांकि देवेन्द्र सिन्हा सहयोगी आरोपी है। जो चोरी के दौरान बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहा था। चोरी नाबालिक बच्चों ने की है। नाबालिग होने के कारण पुलिस उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज रही है। वहीं सहयोगी देवेन्द्र को जेल भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक सभी चोर स्कूल से चोरी तो कर चुके थे। लेकिन उस सामान को बेच नहीं पा रहे थे। एक ब्यारा में रखे हुए थे और ग्राहक तलाशते रहते थे। आरोपी द्वारा कहीं शराब के नशे में इस बात का जिक्र करते धीरे धीरे पुलिस तक बात पहुंची। पुलिस ने सन्देह के आधार पर देवेन्द्र को हिरासत में लिया। जिसने दो बच्चों सहित मिलकर चोरी करना कबूल किया।

You cannot copy content of this page