DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मेरा वोट मेरा अभिमान,,,करेंगे 100% मतदान,,,,गंगा मैया मंदिर में महिला कमांडो चला रही जागरूकता का ऐसा अभियान

बालोद। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गंगा मैया मंदिर झलमला परिसर में जहां एक ओर माता के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी हुई है।

वहीं महिला कमांडो इसी परिसर में तख्तियां लेकर लोगों को मतदान के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। करबो मतदान की थीम पर जिले की महिला कमांडो अपने-अपने क्षेत्र में दुर्गा पंडाल, देवी मंदिरों सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित कर रही है।

इस क्रम में गंगा मैया मंदिर में भी महिला कमांडो के द्वारा अनूठा आयोजन किया गया। गंगा मैया मंदिर में करबो मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य आशा देवांगन, सोहद्रा, रेखा, देवकी, राजेश्वरी, डोमेश्वरी, धनेश्वरी, प्रीति, खेमिन, शांति, बनिहारीन, लीलाबाई केंवरा बाई सहित सिवनी एवं झलमला की कमांडो ने किया। महिला कमांडो सेवा भाव से अपने कार्यों को गांधी वादी तरीके से सफलतापूर्वक पूरा करती है। करबो मतदान की थीम पर कार्य करते हुए महिला कमांडो अपने-अपने गांव में रोजाना घर-घर दस्तक दे रही है। नौजवान, बड़े बुजुर्ग से मिलकर मतदान की तिथि 17 नवंबर से अवगत करा रही है। फिर चाहे वह गांव में विराजमान माता दुर्गा का मंच हो या नवरात्रि में आने जाने वाले पद यात्री हो या गंगा मैया मंदिर झलमला में लोगों को मतदान की प्रति जागरूक कर रही है पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया बालोद जिला का थीम करबो मतदान में अपनी सेवाएं देकर महिला कमांडो बहुत ही उत्साहित हैं और यह मतदान की तिथि तक लगातार जन जागरूकता का कार्य जारी रहेगा। यह प्रयास करेंगे कि बालोद जिला में 100% मतदान हो सके। बोरी की महिला कमांडो भीमेश्वरी शांडिल्य कहती है हम सब महिला कमांडो हमारे जिले के कलेक्टर कुलदीप शर्मा व जिला पंचायत सीईओ रेणुका श्रीवास्तव से प्रेरणा लेते हुए अपना काम कर रहे हैं और लगातार आगे भी करते रहेंगे।

You cannot copy content of this page