DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ओमप्रकाश शांडिल्य ने पांचवी बार किया रक्तदान

बालोद। ग्राम भेड़िया नवागांव निवासी ओमप्रकाश शांडिल्य ने रक्तवीर नागेंद्र सिन्हा (परसोदा) के माध्यम से जिला अस्पताल बालोद में भर्ती एक युवक कि जान बचाने के लिए अपना बी पाजिटीव ब्लड ग्रुप का पांचवी बार रक्तदान किया। रक्तदान कर ओमप्रकाश ने बताया कि रक्तदान वह प्रक्रिया है जिससे हम दूसरे की जान बचाने में खुद का योगदान देते है। रक्तदान करने से रक्तदाता के शरीर को कोई नुकसान नहीं होता बल्कि मरीज को नया जीवन जीने के लिए मदद मिल जाता है। इस लिए हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस नेक कार्य के लिए सूर्याकांत यादव, घन्ना राम साहू, बंटी साहू, चोवा राम सेन, ढिलेस्वर कुमार व राकेश साहू ने हर्ष व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page