DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सर्व आदिवासी समाज ने दिया संस्कृति के संरक्षण का संदेश, कमरौद में हुई देवगुड़ी स्थापना

बालोद। ग्राम कमरौद में सर्व आदिवासी समाज  के समस्त पदाधिकारी व समस्त आदिवासी समाज के तत्वाधान में देवगुड़ी की स्थापना आदिवासी रीतिरिवाज के साथ गायता पूजेरी दुष्यंत  ओटी ग्राम खेरवाही के द्वारा गोड़ी रीतिरिवाज के साथ किया गया ।

इस पूजा अर्चना कार्यक्रम में ग्राम के बच्चों द्वारा रेलापाट की प्रस्तुति की गई।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चमेली खिलांद पटेल सरपंच ग्राम पंचायत कमरौद व समस्त पंचगण व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।

सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी अध्यक्ष केश कुमार ठाकुर उपाध्यक्ष श्री दयालु राम कंवर सचिव श्री राजेंद्र कुमार सेदैय्या कोषाध्यक्ष श्री खिलांद भावसार्य सदस्य अशोक कुमार कंवर उग्रसेन चुरेन्द्र गंभीर चुरेन्द्र डामन लाल कंवर टेकसिंह ठाकुर भिखम सिंह कंवर अनेश्वर कुमार कंवर महेश मंडावी महेन्द्र कुमार पिस्दा मुरारी कुमार गोरे आदि का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page