DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

न्यू दिल्ली में दिखाएगी मनोरमा यदु अपनी खेल प्रतिभा, आल इंडिया सिविल सर्विसेस खो खो स्पर्धा के लिए हुई चयनित, यादव समाज में हर्ष

बालोद । आल इंडिया सिविल सर्विसेस खो खो स्पर्धा का आयोजन न्यू दिल्ली के कोहाट एंकलेव खो खो सेंटर में कराया जा रहा है। 16 से 18 अक्तूबर तक आयोजित इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की भी महिला और पुलिस टीम भीं शामिल होंगी। प्रदेश के महिला टीम का चयन किया है । जिसमे दुर्ग की रहने वाले शासकीय डॉक्टर वामन वासुदेव पटनाकार कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में सेवा दे रही श्रीमती मनोरमा यदु का भी चयन हुआ है। इस चयन से प्रदेश यादव ठेठवार समाज में हर्ष व्याप्त है। मनोरमा टीम के साथ दिल्ली रवाना हो चुकी है। बता दे कि मनोरमा यदु बचपन से मेधावी छात्रा रही है। पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी रूची रही है। प्राथमिक शाला व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की पढ़ाई तिलक विद्यालय दुर्ग में हुई है। कक्षा 6वी से खो खो खेल रही है ।उनका चयन राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर पर अनेको बार हुई है। देश के विभिन्न प्रदेशो में छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से खो खो प्रतियोगिता में खेल चुकी है। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर की ओर से खो – खो प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों में भाग ले चुकी है। मनोरमा यदु पाटन महाविद्यालय में क्लर्क के पद से पदोन्नत होकर वर्तमान में कन्या महाविद्यालय दुर्ग में पदस्थ हैं। मनोरमा यदु की स्नातक की पढ़ाई कन्या महाविद्यालय दुर्ग में हुई। जहां वे वतर्मान में पदस्थ हैं। बच्चपन से ही खेल में रुची होने के कारण विवाह उपरांत भी खो खो के प्रति सम्मान व अभिरुची बनी रही ।
आल इंडिया सिविल सर्विसेस खो खो कोहट एन्क्लेव न्यू दिल्ली के लिए चयन हुआ। परिवारों वालों के सहमति से आज छत्तीसगढ़ की ओर खो खो प्रतियोगिता में भाग लेने दिल्ली पहुच गयी है।उनका चयन समस्त छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।श्रीमती मनोरमा यदु के खो खो प्रतियोगिता में चयन से प्रदेश में यादव समाज में खूशी की लहर है।मनोरमा यदु श्री नरोत्तम यदु प्रदेश महासचिव प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ की धर्म पत्नी है।
यादव समाज की ओर से बधाईया मिल रही है।प्रदेश अध्यक्ष गुलेनद्र यादव , परमानंद यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, ललिता यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,समलिया यादव प्रदेश महासचिव,हरीश यादव, बसंत रामजीवन यदु , रामसिंह यादव,जोहत यादव, पी आर यदु से नि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री राम यदु,देशराज अजय ,शंकर यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, पुष्कर यादव प्रदेश कोषाध्यक्ष,संतोष यदु गोविन्दा यादव, युगल किशोर यदु, आर के यदु मनमोहन यादव,रामअवतार यदु, बलराम यादव,रोमशंकर यादव,अशोक यादव म प्र ,शशि यादव पार्षद यशवंत यादव , जयनारायण यदु , नंदकिशोर यादव,छगन यादव, चाणक्य यादव रामस्वरूप बालोद शशिकांत यदु प्रदेश मीडिया प्रभारी सहित पूरे यादव समाज ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

You cannot copy content of this page