DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधानसभा आम निर्वाचन 2023मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत दीवाल लेखन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर अनिवार्य मतदान का दिया जा रहा है संदेश

बालोद।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान जिले में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु निरंतर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसके अंतर्गत आज जिले के बालोद परियोजना के सेक्टर लाटाबोड़ के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में दीवाल लेखन कर मतदाताओं एवं आम लोगों को आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की जा रही है।

दीवाल लेखन के अंतर्गत ‘‘लोकतंत्र के मान रखव, 17 नवम्बर के मतदान करव‘‘, लोकतंत्र के तिहार कब-17 नवम्बर के मतदान तब, लोकतंत्र के बढ़ाबो मान-17 नवम्बर को करबो मतदान आदि स्लोगन के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।

इसी तरह आज दल्लीराजहरा परियोजना के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में दीप प्रज्जवलित कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर पूर्ण आस्था रखते हुए सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई गई।

You cannot copy content of this page