DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खैरबना में मनाया गया शहादत दिवस, अमर शहीद गजरू राम मंडावी एवं स्वर्गीय श्री रतनलाल मंडावी भूतपूर्व सैनिक को दी गई श्रद्धांजलि

संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने कहा – पूरे देश को उन पर गर्व है

बालोद। अमर शहीद जवान गजरू राम मंडावी के गृह ग्राम खैरबना (अर्जुंदा) में आज शहादत दिवस मनाया गया।

आज ही के दिन देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद शामिल होकर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत शहीद के परिवार का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गजरू राम पर सभी को नाज है। कम उम्र में ही देश की सेवा करने और इस मिट्टी पर मर मिटने का सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है। इस दौरान श्री चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, श्रीमती सरिता नेताम सरपंच, प्रशांत ठाकुर, शीतल ध्रुव, लेख नारायण, लीलाधर, भूपेश, हिमांशु, खुशबू, रेशमा, पालेश्वर, मनीषा, जीतू ,होलकर, शंभू, सरिता नेताम के साथ अन्य अतिथिगण मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page