बालोद ब्रेकिंग: गुण्डरदेही से पाटन मार्ग पर तवेरा के पास हाईवा चालक ने ग्रामीण को रौंदा, मौके पर मौत, सुबह से परिजन बैठे शव के साथ चक्का जाम पर, ग्रामीण भी आक्रोशित, पढ़िए अब तक की पूरी जानकारी



तस्वीरें :सहयोगी जप्रकाश यदु तवेरा द्वारा प्रेषित

बालोद/ गुण्डरदेही । गुण्डरदेही से पाटन जाने वाले मार्ग पर ग्राम तवेरा के तालाब के पास शनिवार को सुबह करीब 8:00 बजे एक तेज रफ्तार हाईवा चालक ने गांव के 65 वर्षीय लतखोर कोसरे को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण इसके बाद चक्का जाम पर बैठ गए। वहीं हाईवा चालक ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया। तो इधर दोनों तरफ से ट्रैक्टर और बैलगाड़ी टिकाकर ग्रामीणों ने रास्ता बंद करके चक्का जाम शुरू कर दिया। मुआवजा सहित पीड़ित परिवार को 10 लख रुपए देने की मांग को लेकर ग्रामीण अड़े हुए हैं । शव के पास ही ग्रामीण और परिजन बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन और विधायक , संसदीय सचिव कुंवर निषाद भी पहुंचे हैं। अब तक मामला सुलझा नहीं है। परिजन और ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि मृतक घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। वही ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि यह मार्ग भी कई वर्षों से खराब है सड़क के नए निर्माण के लिए स्वीकृती हो चुकी है लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। तेज रफ्तार वाहन संकरी सड़कों से गुजरते हैं। जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मृतक गांव के कोटवार का चाचा बताया जा रहा है। चक्का जाम में उनका बेटा सीताराम सहित परिवार के अन्य सदस्य शव लेकर बैठे हुए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन और अधिकारी समझाइश में जुटे हुए हैं। 11 बजे तक की स्थिति में चक्का जाम जारी रहा। परिजन शव को पीएम के लिए ले जाने नहीं दे रहे हैं।

नोट: आपके आसपास होती है ऐसी बड़ी घटना/ दुर्घटना तो हमें भेजिए जानकारी और फोटो। खबर में आपका सहयोगी के रूप में नाम प्रकाशित किया जाएगा। फोटो जानकारी व्हाट्सएप नंबर 9755235270 पर भेजें। चाहेंगे अगर आपका नाम गोपनीय रखा जाए तो वह भी मान्य होगा।

ग्रुप लिंक

https://chat.whatsapp.com/C4I0omTq68k3EjCBsHPasn

You cannot copy content of this page