DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Big Breaking News- हत्या- डौंडी लोहारा क्षेत्र में बेटे ने बाप को सब्बल से मारकर मौत के घाट उतारा, बताई यह वजह? पुलिस कर रही जांच

बालोद/ डौंडी लोहारा। लोहारा थाना क्षेत्र में एक हत्या का बड़ा सामने आया है। घटना बीती रात 9 से 10 बजे के बीच की है। घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता को सब्बल से सिर पर वार कर के मौत के घाट उतार दिया है। मौके पर ही मौत हो गई थी। रात को ही घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची। आज पंचनामा होगा। बताया जाता है अक्सर मृतक अपनी पत्नी से भी विवाद करता था। जिससे बहु बेटे भी परेशान रहते थे। रात को भी विवाद हो रहा था और इसी बात से आवेश में आकर रोज झगड़ा करते हो कहते, बेटे ने घर से सब्बल निकाला और पिता के सिर पर मार दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई।

आरोपी बेटा अजय देवांगन

जानकारी के मुताबिक थाना डौंडी लोहारा के समीप 6 किमी दूर ग्राम खैरीडीह में आपसी घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता को लोहे की राड सब्बल से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी अजय देवांगन पिता गैंद लाल देवांगन उम्र 30 साल है। मृतक गैंद लाल देवांगन पिता स्वर्गीय छोटू राम उम्र 60 साल है । घटना के बाद हत्या करने वाला गांव में ही था। जिससे संदेही के तौर पर पुलिस ने पूछताछ की फिर उसने हत्या करने की बात बताई।

सुबह 8 बजे की तस्वीर- जांच के लिए पहुंची पुलिस

You cannot copy content of this page