एक थाना ऐसा भी – ड्यूटी में ना हो मानसिक तनाव, परिवार की ना हो कमी इसलिए यहां मनाते हैं हर स्टाफ का जन्मदिन



बालोद/ गुंडरदेही – आज हम जिले के एक ऐसे थाने की बात करेंगे। जो कि नवाचारी थाना भी माना जाता है। एक आदर्श व एक अलग थाने के रूप में इसकी पहचान बन रही है। जहां पर हर स्टाफ व अधिकारी का परिवारिक माहौल की तरह जन्मदिन भी मनाया जाता है। बात हो रही है बालोद जिले के गुंडरदेही थाने की। जहां पर यह पहल बीते 2 सालों से जारी है। जब से यहां की कमान थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने संभाली है, यहां पदस्थ हर स्टाफ व अधिकारी कर्मचारी का जन्मदिन इस थाने में मनाया जाता है। थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने बताया कि ऐसा करने का उद्देश्य स्टाफ का हौसला बढ़ाने व उनको एक पारिवारिक माहौल प्रदान करने का होता है। अधिकतर कर्मचारी, स्टाफ अपने परिवार से दूर रहते हैं। अपने जन्मदिन पर अपने परिवार की कमी भी महसूस करते हैं। यह कमी कम महसूस हो और अपने आसपास के स्टाफ को ही एक परिवार की तरह पाए इसलिए सभी स्टाफ अधिकारी कर्मचारी मिलकर जिसका जन्मदिन होता है, उन्हें मनाते हैं। थाना प्रभारी के केबिन में केक काटा जाता है। आपस में सभी खुशियां बांटते हैं। रविवार को यहां आरक्षक दिनेश निषाद का जन्मदिन मनाया गया.

किसी का जन्मदिन न छूट जाए इसके लिए रजिस्टर भी बना  

थाना प्रभारी मालेकर ने बताया कि किसी का जन्मदिन मनाना ना छूट जाए इसके लिए भी पूरी प्लानिंग की गई है। एक स्टाफ को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। जो कि एक रजिस्टर में यह लिख कर रखते हैं कि कब-कब किसका-किसका जन्मदिन आता है और पहले से याद दिला कर इसकी तैयारी शुरू हो जाती है। कई बार स्थिति यह होती है कि संबंधित स्टाफ को पता नहीं रहता है कि आज उनका जन्मदिन है उन्हें सरप्राइस तक दिया जाता है। ड्यूटी के दौरान कई स्टाफ मानसिक तनाव से गुजरते हैं तो वहीं परिवारिक तनाव भी उन्हें सताती है। ऐसे में इस छोटे से आयोजन के जरिए उन्हें छोटी सी खुशी देने की पहल इस जन्मदिन के जरिए किया जाता है ।

आज की सबसे बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें

लोहारा में हत्या

You cannot copy content of this page