DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना संक्रमण की वजह से राज्यपाल ने स्थगित किया बालोद जिले का दौरा, राजभवन से जारी हुआ पत्र, देखिए क्या लिखा है इसमें?

राज भवन से आया पत्र

बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से राज्यपाल अनुसुइया उइके ने अपना बालोद दौरा स्थगित कर दिया है। इस संबंध में राजभवन से एक पत्र भी जारी हो गया है। बता दे कि वह डौंडी लोहारा ब्लॉक के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पाटेश्वर धाम के दौरे व गांव में एक कार्यक्रम में आने वाली थी। जिसकी उन्होंने पहले से स्वीकृति भी दी थी। लेकिन आज ही एक पत्र जारी कर उक्त कार्यक्रम में शामिल होना स्थगित करने की जानकारी दी गई है। 31 दिसम्बर की जगह आगामी जनवरी में पाटेश्वर धाम आएंगी। पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास ने बताया राज्यपाल सुश्री अनुसूया उईके का आज राजभवन से पत्र प्राप्त हुआ। उनका दौरा स्थगित होने के कारण श्री पाटेश्वर धाम में 30 व 31 दिसम्बर 2020 में होने वाला अधिवेशन अब जनवरी में होगा। कोविड 19 के बढ़ते प्रभाव को कारण बताते हुए यह निर्णय लिया गया।

आज की सबसे बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें

लोहारा में हत्या

You cannot copy content of this page