DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में 04 अक्टूबर को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

बालोद।
जिला मुख्यालय बालोद के महादेव भवन गंजपारा में 04 अक्टूबर को प्लेसमेट का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमंेट कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में फ्लिपकार्ड प्रायवेट लिमिटेड, एसआर हाॅस्पीटल एंड रिसर्च ग्राम चिखली, दक्ष कंसलटेंसी रायपुर, नवा किसान बाॅयो प्लान्टेक रायपुर, नुट्रीन्टी क्राॅप केयर रायपुर, सुरक्षा कंपनी रायपुर, वेक्टर फाइनेंश प्रायवेट लिमिटेड एवं वेक्टर फाइनेंश के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही प्लेसमेंट कैंप में आवेदक आवश्यक दस्तावेजों 12वीं उत्तीर्ण के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पेनकार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। उक्त प्लेसमेंट कैंप में बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। बेरोजगारी भत्ता प्राप्त आवेदक अपना बेरोजगारी भत्ता प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होंगे।

You cannot copy content of this page