DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अधिकारों व हक के लिए आवाज उठाने बालोद में गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन का हुआ गठन, देखिये किसे क्या जिम्मेदारी मिली

बालोद।गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन बालोद रविवार को गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन ब्लॉक बालोद में बूढ़ादेव शक्तिपीठ में युवा-युवतियों को जागरूक करने तथा शिक्षा,सामाजिक, सांस्कृतिक, इतिहास तथा संवैधानिक अधिकार तथा समाज में हो रहे शोषण अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाने के उद्देश्य से गठन किया गया. ब्लॉक अध्यक्ष पद पर प्रीती ओटी, उपाध्यक्ष दिलेश्वरी मंडावी, संयोजक नुकेश्वरी,मीडिया प्रभारी किमिया कुंजाम, कोषाध्यक्ष गुलेश्वरी मंडावी, सचिव हिमांचल मंडावी, तथा गुण्डरदेही अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश करियाम को पद पर समाज प्रमुखों द्वारा नियुक्त किया गया।  सभी ने अपने हक व अधिकारों के लिए हमेशा सच का साथ देते हुए लड़ाई लड़ने की बात कही वहीं समाज के युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी काम करने का संकल्प लिया गया. इस दौरान जीएसयू बालोद के जिलाध्यक्ष रामनारायण ऊईके उपाध्यक्ष नीति ऊईके, धनीराम मंडावी, मिनल सिंह, सूरज अरकरा, प्रेमसागर करियाम, चमन कुमेटी, प्रमोद मंडावी तथा बालोद मुड़ा समाज प्रमुख गनेश राम ओटी तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

आज की सबसे बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें

लोहारा में हत्या

You cannot copy content of this page