भारतीय किसान संघ से सशक्त दावेदार के रूप में उभर रहे हैं देवचंद साहू, किसानों के बीच है उनकी अच्छी पैठ



दीपक देवदास,गुरुर। जैसे-जैसे चुनाव का नजदीक आ रहा है प्रमुख पार्टियों में प्रत्याशी तय करने को लेकर मंथन जारी है ।तो वहीं तीसरी और चौथी मोर्चा के रूप में अन्य पार्टी भी अपनी धाक जमाने में लगी हुई है तो वहीं प्रत्याशियों की खोजबिन चल रही है। इस क्रम में एक विशेष पार्टी जो किसानों पर केंद्रित है जिसका नाम है भारतीय किसान संघ भी गुरुर क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रही है। इस पार्टी से जुड़े हुए प्रमुख जिला संयोजक हैं देवचंद साहू। जो ग्राम दरगहन गुरुर ब्लॉक के रहने वाले हैं। वे भी भारतीय किसान संघ से संजारी बालोद विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर रहें और एक सशक्त उम्मीदवार के रूप में नजर आ रहे हैं। जिला संयोजक का दायित्व निभाते हुए उन्होंने किसानों के बीच अच्छी पैठ बना ली है और लगातार वे गुरूर और बालोद क्षेत्र में किसानों की बैठक लेकर उनके हितों को लेकर उन्हें एकजुट कर रहे हैं। जिला संयोजक देवचंद साहू लगातार किसानों की दशा और दशा सुधार के लिए प्रयासरत रहते हैं। जिसके तहत लगातार अलग-अलग गांव में बैठक लेकर किसानों को एकत्रित करने और उन्हें किसान और किसानी का महत्व समझाते हैं। देश की अर्थव्यवस्था में किस तरह किसान रीढ़ की हड्डी साबित होते हैं, कैसे किसान एकजुट हो तो सत्ता बदल सकते हैं इस बात का एहसास किसानों को कराते हैं। और इसी के चलते उनकी किसानों के बीच अच्छी पकड़ बनी हुई है। जिसका लाभ उन्हें आने वाले चुनाव में मिल सकता है। जिसे ध्यान में रखते हुए भारतीय किसान संघ का भी उन्हें समर्थन प्राप्त हो रहा है और आगामी चुनाव में अपने संघ की ओर से समर्थन और प्रस्तावक जुटाकर चुनाव में उतर सकते हैं। ग्राम दरगहन के रहने वाले देवचंद साहू और उनके परिवार समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है। उनके पिता चमरू राम साहू दरगहन पंचायत में दो पंचवर्षीय सरपंच भी रह चुके हैं। इसके अलावा देवचंद साहू स्वयं एक समाज सेवक के रूप में जाने जाते हैं। गांव में इनका प्रतिष्ठित परिवार है। गांव की हर छोटी बड़ी समस्या को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं। गांव के लोग आज भी उनके पिता और उनके पास अपनी समस्या लेकर जाते हैं। किसान, मजदूर के सहयोग के लिए वे हमेशा आगे रहते हैं । उनके इस व्यवहार का लाभ उन्हें आने वाले चुनाव में मिल सकता है और जन सेवा के इरादे से देवचंद साहू आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय किसान संघ के बैनर तले अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं।

You cannot copy content of this page