क्रमोन्नति, पूर्ण पेंशन, वेतन विसंगति के विषय पर निर्णय व घोषणा का शिक्षक एल बी संवर्ग को अभी भी है इंतजार



संविलियन के पूर्व की सेवा गणना कर पेंशन व क्रमोन्नति पर फैसला हो- टीचर्स एसोसिएशन

वेतन विसंगति दूर करने व 20 वर्ष की सेवा पर पूर्ण पेंशन देने की मांग पूरी न होने से निराशा व नाराजगी

बालोद– छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू, प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप साहू, जिला संयोजक रामकिशोर खरांशु, बीरबल देशमुख, जिला उपाध्यक्ष शिव शांडिल्य, वीरेंद्र देवांगन, कामता प्रसाद साहू, संतोष देवांगन, जिला सचिव नरेंद्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुम्भकार सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के एल बी संवर्ग के शिक्षक अभी भी अपनी मूल मांगों पर निर्णय व घोषणा के इंतजार में है! नियुक्ति तिथि से सेवा गणना के साथ क्रमोन्नति, पूर्ण पेंशन, वेतन विसंगति के विषय पर अब तक निर्णय नहीं होने से एल बी संवर्ग के शिक्षकों में निराशा व नाराजगी है! इन विषयों पर लंबे संघर्ष व प्रयास के बावजूद मूल मांगे अभी भी सरकार के अनिर्णय के कारण यथावत है! चुनावी वर्ष में भी इस पर निर्णय नहीं होने से इंतजार कर रहे शिक्षको का भरोसा व उम्मीद दोनों टूट रहा है! पिछले दिनों एक सूत्रीय मांग- पूर्व सेवा की गणना कर सही वेतन निर्धारण करते हुए सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर / क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान कर, पुरानी पेंशन प्रदान करे एवं कुल 20 वर्ष की सेवा पर पूर्ण पुरानी पेंशन देने की मांग को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रायपुर में एल बी संवर्ग के शिक्षक जंगी प्रदर्शन भी कर चुके हैं।पदाधिकारियों ने बताया कि संविलियन के बाद प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना नही होने,सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर नही करने,जनघोषणा पत्र में किए वादे के बाद भी क्रमोन्नत वेतनमान नही देने व पुरानी पेंशन का लाभ प्रथम नियुक्ति तिथि से नही देने से शिक्षकों को आर्थिक नुकसान होने व भविष्य की चिंता होने लगी है! जारी विज्ञप्ति में पदाधिकारियों ने बताया कि जनघोषणा पत्र में शिक्षको की क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन, वेतन विसगति, पदोन्नति जैसे बड़े विषय को शामिल किया गया था, किन्तु अब तक निर्णय नही लिया गया है। शिक्षक संवर्ग का संविलियन किया गया है परंतु पूर्व सेवा की गणना नही करने से अपेक्षित लाभ नही मिल रहा है!
टीचर्स एसोसिएशन ने मांग की है कि अब माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार कर शिक्षक एल बी संवर्ग के प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना पर निर्णय लेकर क्रमोन्नति देने, वेतन विसंगति दूर करने व 20 वर्ष की सेवा पर पूर्ण पेंशन देने का निर्णय लेकर घोषणा किया जाए!

You cannot copy content of this page