DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“विचार गोष्ठी: मानव समाज निर्माण का आयोजन 1 अक्टूबर को, अंतर्जातीय विवाह करने वाले होंगे सम्मानित

बालोद। डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित संस्था “एक मानव समाज द्वारा भक्त माता कर्मा भवन टिकरी (अर्जुदा) में 01 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक समतामूलक समाज निर्माण हेतु विचार गोष्ठी का आयोजन “मानव समाज निर्माण विषय पर किया जा रहा है। साथ ही उक्त कार्यक्रम में अंतर्जातीय विवाहित परिवारों का पंजीयन, अनुदान राशि संबंधित जानकारी अंतर्जातीय विवाह से लाभ एवं अन्य जानकारी संस्था द्वारा दी जाएगी। संस्था के द्वारा अंतर्जातीय परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ग भेद, जाति भेद, रंग भेद, लिंग भेद जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरण अभियान चलाकर जन जागृति लाना है। उक्त जानकारी अध्यक्ष दिग्विजय देशमुख ने दी।

You cannot copy content of this page