DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

‌‌‌मुख्यमंत्री नवा जतन योजना से संवरा बड़गांव स्कूल

बालोद। पिछले 5 साल से चली आ रही समस्या का समाधान इस वर्ष मुख्यमंत्री जतन योजना के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बड़गांव का पुनरुद्धार कार्य पूर्ण होने के उपरांत दिनांक 27 सितंबर 2023 को लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ| इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रमुख के करकमलो से फीता काट कर लोकार्पण किया गया |

सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नवा जतन योजना जिसमे पुराने जर्जर भवन को मरम्मत कर नया स्वरूप देकर बच्चों को सुंदर सुविधा मुहैया कराने का सुंदर प्रयास चल रहा है

जिसका दूर गामी परिणाम देखने को मिलेगा.
इस इस अवसर पर ग्राम प्रमुख चमरू राम ठाकुर उपसरपंच भूषण लाल यादव , शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष त्रिलोचन पटेल विकास खंड स्रोत समन्वयक सुरेंद्र कोटेन्द्र संकुल प्राचार्य जेके उइके,एम के ढाले सर, इंजीनियर एचआर साहू ,प्रभारी प्रधान पाठक कमल कांत साहू, शिक्षक टिकेंद्र रामटेके, नोमेश्वरी साहू,चिल्हाटी कला के प्रधान पाठक राजेश यादव, समस्त शाला प्रबन्ध समिति के सदस्य एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page