DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सहायिकाओं की मांग: मुख्यमंत्री ने की है जो घोषणा, वह जल्द से जल्द हो पूरी

बालोद। मानदेय वृद्धि को लेकर जिला आंगनवाड़ी सहायिका संघ के द्वारा बालोद में प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। सहायिकाओं में शामिल कुमारी तारम, माधुरी भास्कर, नंदिनी साहू, उर्वशी, अनुसुइया ठाकुर, मालती मंडावी, हेमिन ,जानकी साहू, प्रीति बाला साहू आदि ने बताया कि महिला समृद्धि सम्मेलन कार्यक्रम भिलाई में 21 सितंबर में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा उद्बोधन में आगन बाड़ी सहायिकों का मानदेय राशि 7500/- रु. प्रति माह मिलने की बात कही गई है। किन्तु मुख्यमंत्री के कहे अनुसार अब तक हमें मानदेय राशि 7,500/- रू. नहीं दिया जा रहा है। जिससे हम ठगा सा महसुस कर रहे हैं। वर्तमान में हमें प्रति माह 5,000/- रू. मानदेय राशि प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान परिस्थिति में मंहगाई इतना बढ़ गया है, जिससे कारण 5,000/- रू. का मानदेय बहुत ही कम है। परिवार चलाना मुश्किल है। इसलिये सीएम से निवेदन है कि, आपके द्वारा कार्यक्रम के दौरान उद्बोधन में कहे अनुसार हमें मानदेय राशि 7500/- रु. प्रति माह आचार संहिता से पहले दिलवाया जाए

You cannot copy content of this page