DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हरहूना किस्म की धान में निकल आई बालियां,माह भर में पककर हो जाएगी तैयार, बीमारियों से बचाव के लिए कर रहे हैं आवश्यक दवाइयां का छिड़काव

बालोद। यह नजारा है ग्राम भोईनापार अरौद खार की जहां एक किसान की खेतों में अभी से धान की बालियां निकलने शुरू हो चुकी है। एक माह के अंतर्गत धान कटाई करने योग्य हो जाएगी। भोईनापार के एक किसान की खेत मे धान लहलहा रही हैं । मौसम खुलते ही उचित प्रबंध कर खेतों से खलिहनों से निकालने के लिए किसान जुट जाएंगे।जिले में बहुतायत में किसान ने हरहुना किम्म की 64 वैरायटी की धान की बुवाई किये है । सींचाई साधन वालों को चुंकि साधन अनुरूप अब पानी की जरूरत नहीं है । हरहुना में पानी की आवश्यकता कम पड़ती है । आसानी से पक जाएगी मौसम खुलते ही बीमारियों के प्रकोप के चलते आवश्यक दवाइयां का छिड़काव अभी से कर रहे हैं ताकि आगे कोई परेशानी ना हो इस तरह धान की कटाई में जुटे जाएंगे । किसान खेतो में निंदाई गुड़ाई अन्य धानो की निंदाई में जुटे हुए हैं ।

You cannot copy content of this page