DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुस्लिम से सनातन धर्म में आई बहन धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ उतरी जागरूकता अभियान में, गांव-गांव में ले रही है बैठक

बालोद/गुरुर। हिंदू महासभा की महिला अध्यक्ष रानी मनोज गौर ने बालोद जिले में धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। तो वही शिव भक्ति का प्रसार कर रहीं। लोगों को गांव-गांव पहुंचकर शिव महापुराण सुनने और सनातन धर्म की रक्षा का संदेश दे रही है। रानी मनोज गौर पहले मुस्लिम धर्म से थी जहां उनका नाम शबनम था। उन्होंने सनातन हिंदू धर्म अपना कर मनोज गौर से शादी की और अब इसी धर्म पर आस्था दिखा रही है और लोगों को इस धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित कर रही है। लगातार बढ़ते छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मुद्दे और लव जिहाद के चलते हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए उन्होंने खास तौर से आज के हिंदू युवतियों को आगाह करने का काम शुरू किया है। ताकि किसी तरह के लव जिहाद के जाल में लड़कियां ना फंसे।


उन्होंने जनसंपर्क की शुरुआत गुरुर ब्लॉक के गांव कुलिया से की जहां बैठक लेकर महिलाओं को संगठन से जुड़ने और अपने धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित की। विशेष मुद्दों को लेकर बैठक में चर्चा हुई। महिलाओं को शिव महापुराण की कथा सुनने और पढ़ने की सलाह दी। युवतियों और सभी लोगों से कहा कि धर्मांतरण और लव जिहाद या किसी भी धर्म के लड़कों के बहकावे में आकर ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिसमें उनका नुकसान हो। उनके द्वारा कहा गया कि सनातन सर्व श्रेष्ठ धर्म है सब धर्म से पहले सनातन धर्म था और सब धर्म के बाद भी सनातन धर्म ही रहेगा।
हिंदू महासभा की उक्त मीटिंग में लगभग 50 से 60 महिलाओं की मौजूदगी रही। बालोद से जानकी,ललिता,बिमला,मानकी,गायत्री,गंगा,ममता आदि शामिल हुए।

You cannot copy content of this page