DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला निषाद समाज वार्षिक सम्मेलन एवं भांचा- भांची चरण पखार पूजन में शामिल हुए विधायक निषाद

बालोद। जिला राजनांदगांव जिला निषाद समाज का वार्षिक सम्मेलन एवं भांचा- भांची चरण पखार पूजन कार्यक्रम नयागंज मंडी राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, विधायक गुंडरदेही एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज कुंवर सिंह निषाद जी शामिल होकर भगवान श्री राम जी का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव ने कहा कि समाज में भाईचारा की भावना कायम हो रही है। इस तरह के आयोजन से समाज में एकजुटता का संदेश भी जाता है। आज युवाओं को इस तरह के आयोजन में बड़ी संख्या में सहभागिता निभाने की जरूरत है, ताकि समाज की दिशा तय की जा सके। निश्चित ही इस तरह के आयोजन से समाज में जागरूकता आती है। कार्यक्रम में श्री दलेश्वर साहू अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक डोंगरगांव, एम आर निषाद अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड, हेमा देशमुख महापौर राजनंदगांव,जितेंद्र मुदलियार अध्यक्ष युवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन, हीरा भाई निषाद सहित जिला निषाद समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page