नेक पहल- जिनकी कोई नही लेता सुध, ठंड में तड़पते, शहर में भटकते लोगों को हिंद सेना ने बांटे गर्म कपड़े, लोगों ने दी दुआएं




बालोद।राष्ट्रहित में समर्पित समाजसेवी संगठन हिन्द सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैध साहू के निर्देशानुसार कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष तरुण नाथ योगी के नेतृत्व में आज 25 दिसम्बर को ठंड का बढ़ते प्रभाव और शीत लहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए गरीब परिवार को कंबल शाल वितरण किया गया। कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष तरुण नाथ योगी ने कहा इतनी ठंड बढ़ गई है कि रात में लोगो घर में आग जलाकर सोने को मजबूर होना पड़ रहा और साथ ही साथ कोरोना का प्रभाव भी बढ़ता जा रहा है।

प्रदेश मंत्री अमजद चौहान ने कहा अभी और कार्य करना बाकी है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने कहा गरीबों और समाज की सेवा करना ही हमारे संगठन काम है और हमारी संगठन हमेशा सेवा के लिए तत्पर है।


मजदूर यूनियन के प्रदेश महामंत्री प्रमोद सारडा ने कहा हम गरीब और जिसको आवयश्कता है ,उन्हें मदद पहुंचा रहे। आज सभी संगठन के साथ हिन्द सेना ने यह कार्य किया। इधर जहां लोग गरीबों और भोले भाले लोगों को धर्म परिवर्तन करा रहे हैं तो वही हिंद सेना उन गरीब लोगों की सेवा कर रही है।


जिसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तरुण नाथ योगी,प्रदेश महामंत्री विजय हरदेल, प्रदेश मंत्री अमजद चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता अनीश राजपूत, संगठन मंत्री विशिष्ट साहू, युवा मोर्चा के नगर मंत्री करण सोनी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ,मजदूर यूनियन प्रदेश महामंत्री प्रमोद सारडा, साथ में बालोद के समाज सेवी एव वरिष्ठ पत्रकार सलीम चौहान, जहरुदिन कुरैशी, मोहसिन खान,राजेश तारम का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page