DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगतरा में नेक काम,पति के याद में राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित की, कराया रामचरित मानस का भी पाठ

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के ग्राम जगतरा में यादव परिवार ने दिवंगत आत्मा दानी राम को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी याद में राधा कृष्ण की मूर्ति और साहड़ा देव की स्थापना सार्वजनिक रूप से की है।

जिनका लोकार्पण विगत दिनों संपन्न हुआ। इस मौके पर गांव में रामचरितमानस का पाठ भी हुआ। कलश शोभायात्रा भी निकाली गई।

स्वर्गीय दानी राम यादव की स्मृति में नव निर्मित राधा कृष्ण मंदिर और साहड़ा देवता के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामचरित मानस का कार्यक्रम मानस परिवार कनेरी द्वारा बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुति दी गई।
रामचरित मानस का आयोजन उनके परिवार के सदस्य द्वारा की गई।जिसमें उनकी धर्मपत्नी रमा बाई यादव,पुत्र संतोष कुमार यादव ,पुत्रवधू कुसुमलता यादव,सुमन यादव,पुत्री नीतू यादव,संगीता यादव सहित परिवार के सभी सदस्यगण का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर चंद्रिका यादव ,प्रभु लाल ,बृजलाल ,लक्ष्मण , तुला राम , नीलू , कृष्णा ,सुखचरण ,गणेश राम ,संध्या ,भागवत , कांता और गांव के सदस्य गण में ब्रम्हा ,बबलू मरेठा, व गांव के बैगा का विशेष सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page