DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यादव महासभा से सम्मानित हुए अजय यादव

बालोद। यादव युवा महासभा बालोद जिला के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति गांधी भवन बुधवारी बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया था। जहां यादव समाज के द्वारा अजय यादव को गौसेवा के क्षेत्र में 7 मई 2023 को भारत की राजधानी दिल्ली में राष्ट्र गौरव सम्मान प्राप्त करने के लिए व दिल्ली में बालोद जिले छत्तीसगढ के नाम को गौरवान्वित करने के लिए यादव युवा महासभा द्वारा सामाजिक कार्यों , रक्तदान, निःशुल्क खेल प्रशिक्षण देने आदि उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि अजय कुमार यादव पिता श्री शिव कुमार यादव बालोद को अंचल का गौरव सम्मान प्राप्त हुआ है। 7 मई 2023 को भारत की राजधानी दिल्ली में राष्ट्र का गौरव सम्मान प्राप्त हुआ हुआ है। वे प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ भी हैं ।
गौ रक्षा अभियान समूह प्रमुख जिला बालोद( 2010 से संचालित) हैं। इसके अलावा छ ग राज्य प्रभारी कामधेनु सेना छत्तीसगढ़ और मास्टर नेशनल सम्मान से सम्मानित हैं वॉलीबॉल में उनकी विशेष प्रतिभा है।रक्तवीर सम्मान से सम्मानित हैं। 46 बार स्वयं रक्तदान कर चुके हैं। इसके अलावा बच्चों को निःशुल्क खेल प्रशिक्षण देते हैं।

You cannot copy content of this page