DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING NEWS- जब पटरी पर ट्रेन के बजाय आ गई ट्रैक्टर फिर क्या हुआ देखिए खबर, बालोद रेलवे स्टेशन की घटना

बालोद। बालोद रेलवे स्टेशन में के बीच एक हादसा हो गया। दरअसल में पटरी पर ट्रेन के बजाय ट्रैक्टर चल पड़ी और ट्रैक्टर इस तरह पटरी के बीच जाकर गिरी कि चालक को वहां से कूद कर अपनी जान बचानी पड़ गई।

यह घटना बालोद के रेलवे स्टेशन में ही हुई है। जिसकी तस्वीर वायरल हो रही। घटना 24 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे की बताई जा रही।

जहां पर पैसेंजर ट्रेन आकर खड़ी होती है। गनीमत समय रहते क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को पटरी से उठाया गया और ट्रेन के जाने के लिए रास्ता बनाया गया। बताया जाता है कि यहां पर आसपास समतलीकरण का काम चल रहा है।

जिसके लिए मिट्टी का काम तरौद के एक फर्म द्वारा किया जा रहा है। जिनका ट्रैक्टर मिट्टी ढुलाई के दौरान अनियंत्रित हो गया और यह घटना हो गई। गनीमत किसी को कोई चोट नहीं आई है। चालक भी बाल-बाल बच गया।

You cannot copy content of this page