DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अपनी मांगों को लेकर हड़ताल में जाने की तैयारी में 102/108 के कर्मचारी, नई कंपनी कर रही मनमानी, सीएम ने भी नहीं निभाया वादा

बालोद। 102 महतारी एंबुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर छत्तीसगढ़ के समस्त 102 महतारी एक्सप्रेस 6 सितंबर के बाद कभी भी अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने के लिए तैयार हैं। इस संदर्भ में शासन प्रशासन को आवेदन दे दिया गया है। बालोद जिला संघ के अध्यक्ष पोषण साहू, सचिव भूपेन्द्र साहू ने बताया संजीवनी 108/102 कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन, मुख्यमंत्री, एंबुलेंस सेवा प्रदाता ठेका कंपनियों सहित स्वास्थ्य विभाग एवं शासन-प्रशासन के समक्ष विगत कई वर्षों से करते आ रहे हैं। लेकिन हमारी समस्याओं का कोई निराकरण नहीं हो पा रहा है। इन समस्याओं के सकारात्मक पहल हेतु विगत 29 मई से 31 मई तक सभी कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया और 02 जून को तूता, नया रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया गया। 09 जून को एक दिन का सामूहिक अवकाश लिया गया था। लेकिन हमारे मांगों के संदर्भ में ठेका कंपनियों और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दिनांक तक किसी भी प्रकार का कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग और सेवा प्रदाता ठेका कंपनियों के उदासीनता के कारण हमारे सामने और नई समस्याएं उत्पन्न हो रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 102 महतारी एम्बुलेंस संचालन की जिम्मेदारी नई ठेका कंपनी केम्प को दे दिया गया है। उक्त ठेका कंपनी द्वारा 102 महतारी एंबुलेंस सेवा के संचालन हेतु कर्मचारियों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। उक्त विज्ञापन में 10 वर्ष अनुभवी पुराने कर्मचारियों को काम पर रखने और कितने पदों की संख्या का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। दिनांक 01 सितंबर से केम्प ठेका कंपनी द्वारा बस्तर संभाग के लोगों को रायपुर में बुलाया गया था। जहां भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए लोगों को बताया गया कि प्रत्येक कर्मचारी से ₹50000/- लिया जाएगा और तीन माह के परीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। कार्य संतोषजनक नहीं होने पर निकाल दिया जाएगा और पैसे भी वापस नहीं किए जाएंगे। ईएमटी पद के लिए शैक्षिक योग्यता बीएससी नर्सिंग मांगा गया है ।जो वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों के पास नहीं है। पूर्व सेवा प्रदाता जीवीके ईएमआरआई भारत के अधिकांश राज्यों में आपातकालीन एंबुलेंस सेवा प्रदान करने वाली है, जिसकी सेवा शर्तें और मानक उच्च हैं। जीवीके ईएमआरआई कंपनी प्रतिवर्ष कर्मचारियों को रिफ्रेशर ट्रेनिंग देती है, जिससे कर्मचारियों के कार्य कुशलता में कमी ना आए। नई 102 महतारी एंबुलेंस सेवा प्रदाता कैम्प कंपनी द्वारा नई भर्ती प्रक्रिया का कोई औचित्य ही नहीं है। पुराने कर्मचारियों को, जो जहां कार्यरत है वहीं पर यथा स्थान नियुक्ति दिया जाना चाहिए। नई सेवा प्रदाता केम्प कंपनी द्वारा अपनी विज्ञापन वाली भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करें। 102 महतारी एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कार्यरत सभी कर्मचारियों को पद स्थापना उनके कार्य स्थल पर नियुक्ति दें और 2018 से बचे हुए पूर्व अनुभवी कर्मचारियों को प्राथमिकता के साथ बहाल करें। 108/102 एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापन / मांग का त्वरित निराकरण कर, हमारी मांगो का सेवा प्रदाता ठेका कंपनीयों द्वारा लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता है, तो हम 6 सितंबर के बाद किसी भी दिन अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने पर विवश होंगे। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन 108 संजीवनी एंबुलेंस सेवा और 102 महतारी एंबुलेंस सेवा बाधित होने की दशा में संपूर्ण जिम्मेदारी सेवा प्रदाता ठेका कंपनियों, स्वास्थ्य विभाग और सरकार की होगी। 102 महतारी एम्बुलेंस के संचालन की नई कैम्प कंपनी की विज्ञापन वाली भर्ती प्रक्रियाभर्ती को निरस्त कराकर, पूर्व के कार्यरत सभी कर्मचारियों को पथास्थान नियुक्ति प्रदान कर 108 संजीवनी एंबुलेंस कर्मचारी के पूर्व के ज्ञापनों का निराकरण करवाने की मांग की गई है । जिससे 102 महतारी एंबुलेंस सेवा और 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा का संचालन का निर्बाध लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिलता रहे।

You cannot copy content of this page