DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

10 सितम्बर को लोहारा मंडी परिसर में जुटेंगे कुम्हार समाज, होगा शपथ ग्रहण

बालोद। 10 सितंबर रविवार को डौंडी लोहारा में कुम्हार समाज का शपथ ग्रहण होगा। जिसमें जिले एवं प्रदेश भर के कुम्हार जुटेंगे। आयोजन की तैयारी को लेकर झलमला गंगा मैया मंदिर परिसर में बैठक हुई। बालोद जिले के कुम्हार समाज के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं परिचय सम्मेलन मंडी परिसर लोहारा में होगा। जिसमे भारतीय प्रजापति हीरोज़ आर्गेनाईजेशन कुम्हार समाज ज़िला बालोद के समस्त ज़िला,ब्लॉक एवं सर्किल पदाधिकारियों का शपथ होगा। जिसमें बालोद जिले के सामाजिक बंधुओ के अलावा प्रदेश स्तर के पदाधिकारी एवं समाज के लोग आएंगे।जिला अध्यक्ष अमित प्रजापति ने सामाजिक बंधुओ से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। मंडी प्रांगण लोहारा में सुबह 10 बजे से ये आयोजन होगा।

You cannot copy content of this page