DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चोरी का इल्जाम लगाकर बहु ने कर दी ससुर की पिटाई, इधर 42 हजार की हो गई चोरी

बालोद। सांकरा ज में एक ससुर को उनके बहु ने पिट दिया है। पारिवारिक विवाद बुधवार को थाने पहुंच गया है। ससुर यादराम पटेल की शिकायत पर पुलिस ने बहु रोहणी बाई के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज हुआ है। ससुर के मुताबिक वह कुरदी के पत्थर खदान में मजदुरी काम करता है । मैं कल  मजदुरी का वेतन 2000/- रूपये लेकर अपने घर आया था और उक्त रकम को अपने पेन्ट के जेब में घर के अंदर दिवाल में लगे खुटी पर टांग दिया था । रात्रि 9 बजे खाना खाने के बाद बिड़ी लेने दुकान गया था और वापस आकर अपने पेन्ट के जेब मे रखे रूपया को देखा तो पैसा नही था, इसी बात को लेकर मैं अपनी पत्नी किर्ती पटेल को पैसा रखने की बात पूछा तो वह पैसा नही रखी हूं, इतने में मेरी बहू रोहणी बाई मुझे पैसा चोरी का इल्जाम लगा रहे हो, कहकर  गाली गलौज करते हुए अपने पास रखे लकड़ी के डण्डा से आज तुझे जिन्दा नही छोड़ूंगी मार कर रहुंगी, कहते हुए एक डण्डा मेरे सिर के बांये तरफ मारकर चोट पहुंचाया है। जिससे मेरे सिर से काफी खून निकला है। मारपीट करते मेरी पत्नी किर्ती बाई देखी व बीच बचाव की है।


किसान के घर 42 हजार के नकदी व जेवर की चोरी
ग्राम कोहंगाटोला में किसान पुनाराम कामड़े के घर बीती रात को 42 हजार के जेवर व नकदी की चोरी हो गई है। बालोद पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज का विवेचना कर रही। किसान ने बताया बीती रात 9 बजे खाना खाकर मैं तथा मेरी बहू बेटा अपने-अपने कमरे में सो गये थे।  सुबह 5 बजे जब मैं सो कर उठा तब देखा कि मेरे कमरे के अंदर और एक कमरा है, जहां एक टिन के पेटी के अंदर का सामान बिखरा हुआ था।, तब मैं अपनी पत्नी अहिल्या बाई को पूछा कि पेटी का सामान कैसे बिखरा हुआ है। फिर वह आकर देखी तो प्लास्टिक के डिब्बा में रखे सोने का मंगलसूत्र 09 पत्ती जिसमें 25 नग गेहूं दाना गुथा हुआ है तथा मंगलसूत्र 6 साल पुराना है, जिसकी वजनी मुझे मालूम नही है, कीमत लगभग 40000/- रूपये तथा नगदी रकम 2500/- रूपया कुल कीमती 42,500/- रूपये को कोई अज्ञात चोर रात्रि में मेरे घर अंदर प्रवेश कर सोने की जेवर व नगदी रकम 42,500/- रूपये को चोरी कर ले गया था।

You cannot copy content of this page