DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नई नियुक्ति: चित्रसेन साहू बने भाजपा ग्रामीण मंडल के महामंत्री

बालोद। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल बालोद के महामंत्री पद पर ग्रामीण मंडल बालोद के सक्रिय ऊर्जावान कार्यकर्ता एवं वर्तमान किसान मोर्चा के प्रचार प्रसार जिला मंत्री चित्र सेन साहू को भाजपा जिला प्रभारी मधुसूदन यादव के सहमती,जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के अनुमोदन, मंडल प्रभारी संधिया भारद्वाज के सहमती पश्चात ग्रामीण मंडल बालोद के मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ने मंडल महामंत्री नियुक्त किया। जिला भाजपा कार्यालय में नियुक्ति पत्र जारी करते हुए संगठन में चित्र सेन की सक्रियता एवं संगठन कार्यों में उनके तन्मयता की सराहना करते हुए सभी उपस्थित भाजपा पदाधिकारी ने उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव, जिला मंत्री शरद ठाकुर,नरेश साहू ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ,महामंत्री दानेश्वर मिश्रा ,नवागढ़ में विस्तारक वीरेंद्र साहू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू ,युवा मोर्चा महामंत्री खेमलाल देवांगन ,मंडल उपाध्यक्ष देवघर साहू ,कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव ,वरिष्ठ नेता दुर्जन साहू, देवघर साहू ,राजीव शर्मा ,नरेंद्र सोनवानी ,गिरजेश गुप्ता ,कमल पानपालिया, संदिप सिन्हा, सतानंद साहू ,संतोष साहू ,मनीष साहू, कमल पनपालिया गणेशाराम साव, टिकेन्द्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page