DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बरही के नरेंद्र सिन्हा बने बालोद जिला किसान कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष

बालोद। ग्राम बरही के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र सिन्हा को बालोद जिला के किसान कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें प्रदेश कांग्रेस के मुख्य कार्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के महामंत्री गौरीशंकर पांडे द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इस नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के दौरान धमतरी के जिला कांग्रेस महामंत्री आलोक जाधव, बालोद जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णा दुबे, विपिन दीवान, मनहरण साहू, कमलेश, नूतन साहू आदि मौजूद रहे। उन्हें नियुक्ति पत्र देते हुए गौरी शंकर पांडे ने किसानों को संगठित करने के लिए प्रोत्साहित किया। बूथ स्तर पर किसानों की मजबूती को लेकर नरेंद्र सिन्हा कार्य करेंगे। इस नियुक्ति पर विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, महामंत्री एनुराम साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी।

ज्ञात हो कि नरेंद्र सिन्हा 1991 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किए हैं। वे पुराने नेताओं से भी जुड़े हुए हैं। बालोद के पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय जालम सिंह पटेल के कार्यकाल में युवा कांग्रेस संजारी बालोद के उपाध्यक्ष भी रहे। वहीं ग्राम बरही के राजनीति में सक्रिय रहे। 1994 से लगातार पंच और सरपंच पद पर निर्वाचित हुए हैं। 2015 से 2020 तक उनकी पत्नी सरपंच रही। जो वर्तमान में उनकी पत्नी धनेश्वरी नरेंद्र सिन्हा जिला पंचायत सभापति वन स्थाई समिति बालोद में 2020 से वर्तमान में काबिज है। इसके अलावा वे विभिन्न सामाजिक पदों पर भी दायित्व निभा चुके हैं। वर्तमान में वे राज्य शासन द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना के तहत संचालित बरही गौठान के अध्यक्ष हैं। 2022 में बरही गौठान को जिला में उत्कृष्ट गौठान के रूप में उनके प्रयास से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वर्तमान में उनके नेतृत्व में गौठान में गोबर से पेट निर्माण इकाई एवं महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में पशु आहार( कैटल फिट) का निर्माण किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page