DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुरदी के युवा सरपंच संजय साहू की अनूठी पहल, पंचायत स्तर पर सबसे ऊंचा 111 फीट पर लहराएगा जनवरी 2024 से तिरंगा, पोल लगाने का काम हुआ पूरा, ट्रायल शुरू

बालोद। ये नजारा बालोद से अर्जुंदा मार्ग स्थित ग्राम कुरदी का है। जहां 111 फीट की ऊंचाई पर जल्द ही तिरंगा लहराया जाएगा। जिसके लिए ट्रायल शुरू हो गया है। विगत दिनों यहां पोल लगाने का काम रायपुर की एजेंसी द्वारा पूरा किया गया। सरपंच संजय साहू की पहल से पूरे छग में इस गांव को विशेष पहचान मिलने वाली है। पंचायत स्तर पर अब तक का सबसे ऊंचा 111 फीट तिरंगा लहराते यहां नजर आएगा। जनवरी 2024 में इसका अनावरण होगा। साथ ही वीर सपूत उद्यान भी बनेगा।

You cannot copy content of this page