DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मरने के बाद नाहंदा के इस वृद्ध दंपति की आंखें दुनिया देखेंगे

बालोद। 38 वा नेत्रदान पगवाड़ा का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाहंदा विकासखंड डॉडी लोहारा में किया गया। इस अवसर पर संबलपुर नाहंदा निवासी वृद्ध दंपति श्यामलाल साहू व राधा साहू ने मरणोपरांत नेत्रदान करने का संकल्प लिया। ताकि मृत्यु उपरांत उनकी दान की हुई आंख से कोई जरूरतमंद नेत्रहीन व्यक्ति दुनिया देख सके। संस्था में पदस्थ नेत्र सहायक अधिकारी प्रेमलाल साहू द्वारा नेत्रदान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया गया कि नेत्रदान हर उम्र के व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है। इसके लिए पूर्व से घोषणा पत्र भरना जरूरी नहीं। बशर्ते परिवार मृतक के मंशा अनुरूप स्व निर्णय से विभागीय टीम को समय पर सूचित करें। ताकि मृतक का नेत्रदान की प्रक्रिया मृत्यु के 6 घंटे के अंदर की जा सके। साथ ही श्री साहू के द्वारा लोगों को जनहित में इस पुनीत कार्य हेतु सभी अपने मरने के बाद नेत्रदान की घोषणा पत्र भरे व अपने परिवारजन में सूचित करें ऐसी अपील की गई। ताकि आपके द्वारा दान किए नेत्र से किसी जरूरतमंद नेत्रहीन को जीवन में नई रोशनी मिल सके।

You cannot copy content of this page