DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लौह शिल्पकार बोर्ड की बैठक संपन्न, समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

गुरुर। लौह शिल्पकार विकास बोर्ड की मासिक बैठक कार्यालय रायपुर में हुई ।। बैठक में भूपेश सरकार की समस्त योजनाओं के विस्तार से चर्चा किया गया। जिसमें रीपा से संबंधित लोहार लोगों के लिए रीपा में फंड की कमी की वजह से लोहार भाइयों को मशीन व अन्य सामग्री उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिसके लिए फंड के अति शीघ्र व्यवस्था किए जाने की आग्रह शासन से किए जाने का प्रस्ताव लिया गया। आने वाले विधानसभा चुनाव में तन मन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार को फिर बनाएंगे। फिर से सत्ता लायेंगे। सभी बोर्ड के सदस्यों के द्वारा कहा गया भूपेश है तो भरोसा है। इसी के साथ बैठक का समापन अध्यक्ष लोचन विश्वकर्मा के द्वारा किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा, सदस्य गण धनीराम गोविंदराम, शंकर लाल बस्तर, रमाकांत मिश्रा, बोर्ड सेक्रेट्री नूतन विश्वकर्मा, डाटा ऑपरेटर व बोर्ड चपरासी अमित निर्मलकर उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page