DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चंद्रयान 3 की सफलता, देश के वैज्ञानिकों को नमन, प्रधानमंत्री मोदी का आभार : कृष्ण कांत पवार

बालोद
भारत के चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग का प्रसारण देखा गया। जैसे ही चंद्रयान-3 चांद पर उतरा, वैसे ही हर्ष का सागर हिलोरें मारने लगा। जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार ने कहा कि अमृत काल में अमृत वर्षा की तरह हमारा यह चंद्रयान मिशन सारी दुनिया के सामने आया है। भारत फिर से विश्व गुरु के पद पर अधिष्ठित हुआ है। वैज्ञानिक जगत में भारत सिरमौर बन गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वह स्वर्ण काल है जिसकी प्रतीक्षा भारत कर रहा था। हमारे विज्ञान और तकनीकी के सामने आज सारी दुनिया बौनी नजर आ रही है। हमारे वैज्ञानिकों ने वो कर दिखाया, जो आज तक विकसित देशों के वैज्ञानिक नहीं कर सके। भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा लहरा दिया। आज सारा देश खुशी से झूम रहा है। हमारे वैज्ञानिक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अंतरिक्ष विज्ञानी के रूप में प्रतिष्ठापित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की जिस अवधारणा पर काम किया है और कर रहे हैं, यह सफलता उसका प्रतिबिंब है।

जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं। हमारा इसरो अंतरिक्ष विज्ञान का सबसे बड़ा केंद्र है। आज सारी दुनिया ने भारत और उसके अनुसंधान संस्थान इसरो का लोहा मान लिया है। हमारे वैज्ञानिक कभी हार नहीं मानते। पिछली विफलता ने हमें दुखी अवश्य किया था लेकिन हम हताश नहीं हुए। क्योंकि हमारा नेतृत्व हार को जीत में बदलने का मंत्र देता है। हम आपदा में अवसर तलाशते हैं। पिछली विफलता जब चंद्रयान-2 की अंतिम समय में तकनीकी दिक्कत से हमारे सामने आई, तब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया। जिसका सार्थक परिणाम सामने आया है कि आज हम स्पेस टेक्नोलॉजी के सबसे चमकदार सितारे बन चुके हैं। आज भारत के मुकाबले कोई भी नहीं है। जब नेतृत्व सक्षम हो तो उससे वैज्ञानिकों को संबल मिलता है। हमारे वैज्ञानिकों में कभी कोई कमी नहीं रही लेकिन भारत के राजनीतिक नेतृत्व में वैज्ञानिकों को दुनिया का सिरमौर बनाने का माद्दा नहीं था। आज सक्षम नेतृत्व है और हमारे सक्षम वैज्ञानिक दुनिया के सामने एक मिसाल पेश कर चुके हैं।

जिला मंत्री शरद ठाकुर ने कहा कि आज इसरो ने जो सफलता अर्जित की है, वह आने वाले समय में भारत को और अधिक मजबूत बनाने की प्रेरणा दे रही है। हमारे वैज्ञानिक चंद्रमा पर जीत दर्ज करने के बाद अब दुनिया को अंतरिक्ष की जो जानकारी देंगे, वह भारत ही कर सकता था और भारत ने कर दिया।

मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने देश की 140 करोड़ जनता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। भारत का मस्तक और ऊंचा हुआ है। भविष्य में हमारे वैज्ञानिक ऐसी ही उपलब्धियां अर्जित करते रहेंगे, जिन्हें देखकर दुनिया दांतों तले उंगली दबा लेगी।

You cannot copy content of this page