बालोद। 27 तारीख को होने वाली महिला पर्यवेक्षक संबंधित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है कि कथा मार्ग पर लगे पुलिसकर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों और परीक्षकों को जाने से नहीं रोका जाएगा। उन्हें आईडी कार्ड, प्रवेश पत्र आदि दिखाने पर जाने की अनुमति होगी। शुक्रवार को भी कुछ स्थान पर परीक्षको और ड्यूटी में तैनात अधिकारी कर्मचारियों को भी जाने से मना किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। तो वही कथा स्थल से आसपास के पांच से 7 किलोमीटर दूर तक के रास्ते को बंद कर दिए जाने से परीक्षार्थी चिंतित थे कि हम कैसे जाएंगे तो वही ड्यूटी में तैनात शिक्षकों को भी इससे दुविधा हो रही थी। जिसका हल निकालते हुए जिला प्रशासन द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम से पत्र जारी कर तैनात पुलिस कर्मियों को परीक्षार्थियों और परीक्षा संबंधित ड्यूटी में लगे शिक्षकों, अधिकारी कर्मचारियों को ना रोके जाने को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया गया है। ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो। एसपी के नाम से जारी पत्र में कहा गया छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर के द्वारा दिनांक 27 अगस्त को पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थी एवं ड्यूटी पर लगे अधिकारी कर्मचारी की आने जाने हेतु यातायात व्यवस्था सुदृढ किया जाए। पर्यवेक्षक (खुली सीधी भर्ती एवं पर्यवेक्षक (परिसीमित सीधी भर्ती) भर्ती परीक्षा दो पाली में आयोजित है।
परीक्षा का समय पूर्वान्ह 10.00 बजे से 12.15 बजे तक और द्वितीय पाली अपरान्ह 2.00 बजे से 4.15 बजे तक निर्धारित है। यहां यह उल्लेखनीय है कि वाचक श्री प्रदीप मिश्रा का 25 से 29 अगस्त तक बालोद विकासखण्ड के ग्राम जुंगेरा (रानीतराई) में आयोजित है। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। जिससे परीक्षा तिथि दिनांक 27.08.2023 को परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र परीक्षा में ड्यूटीरत अधिकारी कर्मचारियों एवं परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने में असुविधा हो सकती है। उक्त प्रवचन हो रहे मार्ग पर ग्राम शासकीय बुनियादी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाररास, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुधली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडगाव, शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौण्डीलोहारा, शासकीय आई.टी.आई. डौण्डीलोहारा स्वामी आत्मानंद स्कूल डौण्डीलोहारा में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
इसलिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर के द्वारा पर्यवेक्षक (खुली सीधी भर्ती) एवं पक्ष (परिसीमित सीधी भर्ती) परीक्षा दो पाली में आयोजित अवधि के दौरान परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को प्रवेश पत्र आई डी के आधार पर परीक्षा में ड्यूटीरत अधिकारी कर्मचारियों को ड्यूटी आदेश के आधार पर था परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री पहुंचाने में लगे वाहन को परीक्षा केन्द्र तक आने जाने में कोई कठिनाई न हो इस संबंध में अधिकारी यातायात / कानून व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश प्रसारित किया जाए।
जिला प्रशासन ने भी जारी की सूचना
महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 27 अगस्त को
ड्यूटीरत अधिकारी-कर्मचारियों और परीक्षार्थी को प्रवेशपत्र एवं आईडी के आधार पर आने-जाने में सुविधा प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन ने भी इस संबंध में मीडिया के जरिए सूचना जारी की है। अपर कलेक्टर ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा शासकीय बुनियादी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाररास, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुधली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़गांव, शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौण्डीलोहारा, शासकीय आईटीआई डौण्डीलोहारा, स्वामी आत्मानंद स्कूल डौण्डीलोहारा में परीक्षा केन्द्र में जाने वाले ड्यूटीरत अधिकारी कर्मचारियों और परीक्षार्थीयों को प्रवेशपत्र एवं आईडी के आधार पर आने जाने में सुविधा प्रदान की जाएगी।
