DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“बेटी है तो दुनिया है” अभियान का नया पड़ाव: मोना सेन स्कूल व सांस्कृतिक कला मंच में बेटियों को सिखाएंगी निशुल्क कराटे

गुंडरदेही। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से गुण्डरदेही क्षेत्र में सुश्री मोना सेन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत करेगी। जिसमें कला जत्था की टोली के माध्यम से गांव गांव जाकर बेटियों को जागरूक करेंगे। केंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के प्रमुख मोना सेन गुण्डरदेही क्षेत्र में स्कूली बच्चों को बहुत जल्द निः शुल्क कराटे प्रशिक्षण देंगी। मोना सेन ने बेटी है तो दुनिया है इन्हें नए सफर का मौका दो संकल्प अभियान की शुरुआत की है, जिसमे गुण्डरदेही व राजिम क्षेत्र के ऑनलाइन आवेदन में सर्वाधिक भागीदारी रही। वहीं महिलाओं को बस्तर क्षेत्र में स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण शिविर एवं प्रेरित करना। साथ ही 9 बच्चियों को गोद लेकर उनकी शिक्षक उन्नति में सहयोग, परिवार विहीन कन्याओं का विवाह, निर्धन बच्चों का शिक्षण, स्वास्थ्य क्षेत्र में ब्लड डोनेट, निर्धन परिवार को आर्थिक सहायता यह मोना सेन की मंशा है।
बस्तर से सरगुजा तक सुदूर अंचलों में बेटियों की मान बढ़ाने में लगातार सुश्री मोना सेन काम कर रही है। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी समाजों में जाकर बेटियों को आगे बढ़ाने में एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए व उनकी आत्मरक्षा के लिए काम करने के लिए पूरा प्रदेश में दौरा कर रही है।

उक्त जानकारी सुश्री मोना सेन ने गुंडरदेही आगमन पर प्रेस वार्ता कर दी।

You cannot copy content of this page