DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“इसरो को अरिहंत एकेडमी का प्रणाम “

बालोद। अगस्त माह में स्वतंत्रता दिवस तो प्रतिवर्ष होता ही है, लेकिन इस वर्ष इसमें एक और यादगार दिन जुड़ गया चंद्रविजय का।चंद्रयान -3 की ऐतिहासिक सफलता से गौरवान्वित होकर अरिहंत एकेडमी के छात्रों ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई संदेश देने हेतु ग्रीटिंग कार्ड बनाया। जिन्हें स्कूल में सभी छात्रों ने देखा, तत्पश्चात् सभी बधाई कार्ड को इसरो के चेयरमैन को बैंगलोर भेजा गया। इसरो की इस कामयाबी ने समस्त छात्रों को आकाश की ऊंचाइयों को छूने हेतु प्रेरित कर दिया है। सारे छात्रों ने इसरो की महान उपलब्धि हेतु उन्हें प्रणाम प्रेषित किया।विद्यालय के चेयरमैन डॉ प्रदीप जैन ने इस शुभ अवसर पर इसरो को बधाई देते हुए छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य श्री आलोक श्रीवास्तव ने इसरो के इस कदम को विश्वगुरु के मार्ग पर रखा गया स्वर्णिम कदम बताया। विद्यालय के समस्त स्टाफ एवम प्रबंध समिति ने इस गौरवशाली पल के लिए इसरो एवं समस्त वैज्ञानिकों का अभिनंदन किया।

You cannot copy content of this page