DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक बेटी ऐसी भी: मां के जन्मदिन पर कल्पना ने की नेत्रदान की घोषणा

बालोद। राष्ट्रीय सेवा योजना की सक्रिय स्वयंसेविका कल्पना बम्बोडे़ निवासी दल्लीराजहरा ने अपनी मां के जन्मदिन पर नेत्रदान की घोषणा की। कल्पना बम्बोडे़ वर्तमान में बालोद जिले की वरिष्ठ स्वयंसेवयिका व दुर्ग सांइस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, इंडिया रैट क्रॉस सोसायटी कि सक्रिय स्वयंसेविका के रूप में अपनी सेवा दे रही है। समाज सेवा की भावना शुरू से ही उनके अंदर है। इसलिए वे स्नातक पूर्ण करने के बाद अब समाज में और सक्रिय सेवा देने के लिए अभी एम.एस.डब्ल्यू. की पढ़ाई कर रही है।

नेत्रदान की घोषणा व आगे वे हृदयदान घोषणा करने की बात कही। उनके इस कार्य पर दुर्ग सांइस कॉलेज के प्राचार्य डाॅ.आर.एन.सिंह व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीना मान, बालोद जिला रा.से.यो.के जिला संगठक डॉ लीना साहू ने उन्हें बधाई दी व उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्वयंसेवयिका कल्पना बम्बोडे़ की मां बोली: मैं खुशनसीब हूं

स्वयंसेवयिका कल्पना बम्बोडे़ की माता मंजूमति ने बताया कि वह बहुत खुश नसीब है की उन्हें कल्पना जैसी बेटी मिली। समाज सेवा की भावना शुरू से उसके अंदर है। एक बार बातों ही बातों में उसने मुझसे कहा कि “माँ आप समझना आपकी तीन नहीं दो बेटियाँ हैं, एक बेटी को आपने दान कर दिया है समाज के लिए “! तब मेरे पास शब्द नहीं थे उसे कुछ कहने के लिए।

You cannot copy content of this page