DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सीएम के बर्थडे पर इस दिव्यांग को मिली एक लाख की स्कूटी, विधायक ने भी साथ में की सवारी

बालोद। ये नजारा है अर्जुंदा का। जहां सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन के मौके पर एक दिव्यांग शिव कुमार जोशी के लिए ये दिन तोहफा भरा रहा। उन्हे तिपहिया स्कूटी जो मिल गई। संसदीय सचिव और गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद ने उन्हे चाबी सौंपी फिर उनके साथ एक राउंड अर्जुंदा नगर भी घूमने निकले। विधायक को उनके साथ पीछे बैठे नजारा देख लोग एक पल केलिए कुछ समझ नही पाए फिर मालूम हुआ कि सीएम स्वेच्छानुदान से एक लाख की राशि से उक्त स्कूटी दिव्यांग शिव जोशी को मिली हैं। सीएम के जन्मदिन पर उन्हे ये स्कूटी देकर विधायक ने दिन को यादगार बना दिया। बता दें कि उक्त दिव्यांग टिकरी अर्जुन्दा के फोटो फ्रेमिंग का काम करने वाला है। शिवकुमार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद का आभार व्यक्त किया। कुंवर सिंह निषाद की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से एक लाख रुपए की राशि की स्कूटी उपलब्ध कराई गई है।

You cannot copy content of this page