DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छग का कैलाश कहे जाने वाले इस धाम में जल चढ़ाने पहुंचे हजारों कावरिए, रही बोल बम की धूम

बालोद। सोमवार को पर्रेगुड़ा भोला पठार में शिव जलभिषेक का आयोजन हुआ। वनांचल प्राकृतिक में स्थित छत्तीसगढ़ कैलाश भोला पठार मे विशाल हजारों काँवरियो का भीड़ लगा रहा। डी.जे के साथ-साथ सभी काँवरिया बोल -बम का नारा लगाते हुए झूमते रहे। भोला पठार में प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी विशाल जनसंख्या में काँवरियो की भीड़ रही। भोला पठार में काँवरियों द्वारा भोले बाबा की झांकी भी दिखाई गई।

झांकी बहुत ही सुन्दर था। सभी का मन उत्साहित हो गया।साथ ही काँवरिया द्वारा बारी-बारी से भोलेनाथ का जलभिषेक किया गया।

साथ ही ओंकार मानस परिवार बरही की प्रस्तुति हुई। लीना धनाराम डड़सेना द्वारा महाप्रसादी सभी श्रद्धालो को दी गई। जिसमें अतिथि गण जनपद अध्यक्ष प्रेम लता साहू, केदार देवांगन सभापति जिला पंचा. बालोद, द्रोपति कृष्णा वर्मा एवं भोला पठार समिति के अध्यक्ष रामजी ठाकुर, उपाध्यक्ष जोहन राम, प्रधान,रामहु राणा, कोषाध्यक्ष महेंद्र तारम, सचिव पुरुषोत्तम निषाद, सहसचिव पप्पू चंद्राकर, संतोष धनकर, सलाहकार प्रमोद देशमुख, संस्कृति प्रभार छतरुराम प्रधान एवं श्रवण कुमार यादव, धूरदास नागवंशी, दिलीप मंडावी, जीवन भूआर्य, सुखचंद नागवंशी, भुवन उइके एवं भोला पठार समिति एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।


उक्त जानकारी भोला पठार मीडिया प्रभारी सूरज करण कौशिक ने दी।

You cannot copy content of this page