DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद और गुरुर में कांग्रेसियों ने किया राजीव गांधी को याद

बालोद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती बालोद राजीव भवन और गुरुर के काग्रेस कार्यालय में मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आयोजन में स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि अर्पित की गई। बालोद में इस अवसर पर समस्त कांग्रेसजनो ने राजीव जी को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी , कमलेश श्रीवास्तव, दाऊद खान, शंभू साहू, हसीना बेगम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह गुरुर में भी राजीव गांधी के कार्यों को याद किया गया। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि राजीव गांधी का विजन हम सबको अभी भी प्रेरणा देता है। राजीव ने देश में कंप्यूटर की शुरुआत कर विकास को गति दी थी। राजीव गांधी के पास देश को आगे ले जाने का विजन था।कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर। मरहूम राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी ज़िंदा हैं। पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने कहा राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं।राजीव गांधी को भारत में सूचना क्रांति का जनक माना जाता है। उन्हें देश में कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय दिया जाता है। इसके अलावा, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने का काम भी उन्होंने ही किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तामेश्वर साहू, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर किशोर साहू, मनोज सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page