बालोद। कांग्रेस का बालोद जिले के तीन विधानसभा सीटों क्रमश: संजारी बालोद, डौंडीलोहारा व गुंडरदेही विधानसभा में संकल्प शिविर संपन्न हुआ। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत अर्जुन्दा के लोकरंग प्रांगण में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा की 15 साल की सरकार 15 सीट में सिमट गई। अभी 13 सीटे भाजपा के पास है। सीएम ने दावा करते हुए कहा कि ऐसा कोई वर्ग और परिवार नहीं है, जिसे हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला हो मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में 75 प्लस सीट जीताकर हमारे इस बार की तरह पूर्ण सरकार बनायेंगे वहीं विधानसभा चुनाव में सीट के लिए लड़ रहे कार्यकर्ताओं को उदाहरण देते हुए समझाते हुए कहा कि तीन केला दो आदमी आपस में बटवारा के लिए आपस में लड़ रहे थे उसी बीच तीसरा आदमी आया और तीनो केला खाया गया। लड़ने वालों को कुछ हासिल नहीं हुआ। इसी तरह टिकट के लिए मत लड़ो। तुम दोनों के बीच तीसरा आदमी फायदा उठाकर निकल जायेगा। इसलिए पार्टी संगठन के प्रति निष्ठावान रहें जो भी प्रत्याशी घोषित होते हैं उन्हें पुरा तन मन देकर अत्याधिक वोटों से विजय बनाने के लिए कहा। वही भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा मंदिर व गाय के नाम पर वोट मांगते हैं और जीतने के बाद राम राम जपना पराये माल अपना करता है। लेकिन जनता जानती है भाजपा के चाल और ढाल को । भाजपा के जहां डबल इंजन की सरकार है वहां धान का समर्थन मुल्य 1250 रूपये में खरीद कर किसानो को छल रहें हैं लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार 2500 रूपये में खरीदीं कर राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों के साथ न्याय कर रहा है छत्तीसगढ़ में हमारे कांग्रेस सरकार का शपथ लेने के बाद किसानों का कर्ज माफ किया।

कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक गुंडरदेही ने कहा कि कार्यकर्ताओ ने तन मन लगाकर आज संकल्प शिविर को सफल बनाया जिस कारण से आज इतना बड़ा आयोजन हो पा रहा है। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल व सभी अतिथियों का स्वागत अभिवादन करते हुए कहा कि एक एक बुथ लेवल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा कि आप जीतेंगे तों पार्टी जीतेंगे पार्टी जिसे भी टिकट देगी उनके लिए हमें समर्पित रहते हुए काम करेंगे। हम सबको आपसी मतभेद को भुलाते हुए आने वाले चुनाव को जीतकर पुनः पुर्ण कांग्रेस की सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष कार्यक्रम में 586 नये कार्यकर्ता शामिल हुए

संकल्प शिविर कार्यक्रम में 586 नये कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। जिन्हें कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर कांग्रेस कमेटी में कार्यकर्ता के रूप में शामिल किया। उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस के भूपेश बघेल मुख्यमंत्री कार्यों से जनता खुश हैं और पुनः डबल उत्साह से कांग्रेस पार्टी के सरकार बनाने के लिए एक एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। चुनाव से महज दो महीने पहले बड़े संख्या में कांग्रेस में नये कार्यकर्ता जुड़ने से पार्टी अपने आप को मजबूत करते हुए नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश बाफना, चुकेश्वर साहू विधायक प्रतिनिधि ने किया।
संकल्प शिविर में प्रमुख रूप से शामिल हुए

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने गुण्डरदेही विधानसभा के ग्राम अर्जुन्दा में आयोजित संकल्प शिविर में कांग्रेसजनों को प्रचंड बहुमत से पुनः कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक कुंवर सिंह निषाद , प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर , बिरेश ठाकुर , मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी , विनोद वर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद चंद्रप्रभा सुधाकर , अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद सोना देवी देशलहरा कांग्रेस कमेटी के तीनों ब्लाक अध्यक्ष भोजराज साहू ,संतुराम पटेल कोदुराम दिल्लीवार व बुथ लेवल,एन एस यू आइ व सेवादल,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण उपस्थित रहे।
