DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING NEWS-खाना ठीक से नहीं बनाती, खेत भी नहीं जाती कहकर पति व सास मारते थे ताना, चरित्र पर भी संदेह, तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, अब जिम्मेदारों के खिलाफ केस दर्ज

बालोद/ देवरीबंगला– देवरी थाना क्षेत्र के पिनकापार चौकी के ग्राम गणेश खपरी में एक महिला सातोबाई साहू उम्र 28 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की और जब मायके पक्ष व अन्य लोगों से पूछताछ हुई तो मामला कुछ और निकला. महिला ने इतना बड़ा कदम अपने पति व सास के दुर्व्यवहार से तंग आकर उठाई थी. जांच में यह पाया गया कि पति व सास उन्हें प्रताड़ित करते थे. पुलिस ने सातो बाई के मायके पक्ष के नरोत्तम साहू, जीरजोधन साहू, सुखयारिन बाई, बिंझवार साहू, द्वारिका साहू, भुवन साहू, तोरण लाल साहू, ग्रामीण दुम्बलिक कुमार साहू, मृतिका के पुत्रों चुनेश्वर लाल, कुणाल साहू, का कथन लिया गया. सभी ने मृतिका के पति रामाधार साहू पिता रत्तीराम साहू, सास सीतम बाई के द्वारा मृतका को तुम ठीक से खाना नहीं बनाती, काम पर खेत नहीं जाती व गांव के अन्य लोगों से बात करने पर चरित्र पर संदेह कर मारपीट कर व झगड़ा लड़ाई कर लगातार प्रताड़ित करने की बात बताई. जिस पर  शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के कारण परेशान होकर मृतका स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. कथन के बाद आरोपी पति रामाधार साहू व सास सितम बाई के खिलाफ धारा 306,34 का केस दर्ज किया गया है. गणेश खपरी में 15 जुलाई महिला ने आत्महत्या की थी. मर्ग जांच के बाद अब जिम्मेदारों पर केस दर्ज हुआ है.

You cannot copy content of this page