DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ मानस संगठन ने शासन को दिया तीन सूत्रीय मांग-पत्र

बालोद। छत्तीसगढ़ मानस संगठन के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल प्रांतीय अध्यक्ष चम्पेश्वर सिंह राजपूत निवासी बालोद जिला के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से मिलने मुख्यमंत्री निवास भिलाई-3 पहुंचे । अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई। संगठन द्वारा मुख्यमंत्री को संगठन बनाने के बाद सबसे पहले 9 मांग किए थेl जिनमें से 6 मांग या तो पूर्ण हो चुके हैं या प्रक्रिया में है। इनमे से अब 3 मांग शेष है। जैसे हर जिले में मानस भवन का निर्माण, संगठन की वार्षिक पत्रिका श्रीराम -सेतु का प्रकाशन संस्कृति विभाग द्वारा, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित मानस गान महोत्सव में नगर पंचायत ,नगर पालिक व शहरों महानगरों की मानस मण्डलियों को भी स्थान देने की मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल से मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की। विस्तारपूर्वक हर बिंदु पर चर्चा की गई। संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन के नाम से 1100 रु अवैध रूप से वसूली की भी जानकारी प्रतिनिधि मंडल ने दी। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि हमारी सभी प्रमुख मांगों को पूरा करते हुए शासन की ओर से राज्य स्तरीय मानस गान को आयोजित किया गया। मानस मण्डलियों को वाद्य यंत्रों के लिये अनुदान राशि 5000 रु दिया जा रहा है। चिन्हारी पोर्टल में निःशुल्क पंजीयन होने के साथ ही श्रीराम वन पथ गमन मार्ग पर काम , माता कौशल्या मन्दिर चंदखुरी आरंग पर ध्यान देना, वृद्ध व आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर मानस प्रेमियों व लोककलाकारों के हित मे किये जा रहे विविध प्रयासों जैसे पेंशन देना एवं गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों का उपचार कराने के लिये आभार भी प्रकट किया गया। इस अवसर भी मुख्य मंत्री के मुख्य सचिव के के चंद्रवंशी ,ओ एस डी आशीष वर्मा ,ओ एस डी मनीष बंसोड़ भी ज्ञापन को रायपुर कार्यालय भेजकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिए हैं । प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष चम्पेश्वर सिंह राजपूत ,महासचिव राधामोहन साहू , वरिष्ठ सलाहकार मनमोहन साहू ,प्रचार सचिव जयप्रकाश साहू, सलाहकार दिनेश्वर गंगबेर, सलाहकार कपूर राम साहू , मीडिया के साथी गुलशन साहू मौजूद थे। यह जानकारी राज्य के मीडिया प्रभारी दुखहरण साहू ने दी।

You cannot copy content of this page